यौन उत्पीड़न की शिकायत के बावजूद रवींद्र पांडेय, ढुलू महतो पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होना गलत : सरयू राय

City: Dhanbad | Date: 10/12/2018
1265

राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा है कि यौन उत्पीड़न की शिकायत के बावजूद सांसद रवींद्र पांडेय व बाघमारा के विधायक ढुलू महतो पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होना गलत है। धनबाद पुलिस की यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन है। सोमवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि भाजपा की जिला मंत्री कमला कुमारी द्वारा विधायक के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं करना गलत है। इससे गलत संदेश जाता है। कहा कि सुप्रीम कोर्ट का भी स्पष्ट निर्देश है कि किसी की भी शिकायत हो तो पुलिस पहले एफआईआर दर्ज करे। फिर जांच के बाद निर्णय ले कि इसमें आगे क्या हो सकता है।

उन्‍होंने कहा कि इसी तरह अगर सांसद रवींद्र पांडेय के खिलाफ भी अगर कोई महिला शिकायत दर्ज करायी है तो पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए।इस मामले को संगठन में भी उठायेंगे।यह कहना गलत है कि 2015 की घटना की शिकायत 2018में क्यों की गयी।

 

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026