धनबाद में भाजपा की छवि खराब हो रही है: सरयू राय

City: Dhanbad | Date: 10/12/2018
1192

धनबाद में भाजपा नेताओं से जुड़े मामले को लेकर पार्टी की छवि खराब हो रही है. मामला चाहे विधायक ढुल्लू महतो और भाजपा के ही सांसद रवींद्र पांडेय पर लगे शारीरिक शोषण का हो या फिर बाघमारा के विधायक पर इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स का लगाया रंगदारी का मामला हो. उक्त बातें झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय ने धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में कही. ढुल्लू प्रकरण पर सरयू राय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने ढुल्लू महतो को क्या क्लीन चिट दिया है, इसकी हमें जानकारी नहीं है. अगर कोई प्राथमिकी दर्ज करता है तो कार्रवाई होनी चाहिए. अगर एफआईआर हुई है, तो पुलिस को भी अनुसंधान करना चाहिए. वहीं पार्टी को भी उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर इसकी जांच करनी चाहिए.

बाघमारा क्षेत्र में कोयला नहीं उठने पर डीसी से लेंगे फीडबैक

बाघमारा क्षेत्र से कोल व्यवसायी से रंगदारी मांगे जाने के मामले में सरयू राय ने कहा कि इस मामले में वह खुद उपायुक्त से बात करेंगे कि आखिर कोयला क्यों नहीं उठाया जा रहा है. इस मामले में इंडस्ट्रीज ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों से भी बात की जाएगी. कोयला नहीं उठने से सरकार को काफी घाटा का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही मजदूरों को भी अपनी जीविका चलाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025