धनबाद के सुप्रसिद्ध गाइनोलॉजिस्ट डॉ किरण झा के निधन की खबर से कोयलांचल में शोक की लहर

City: Dhanbad | Date: 11/12/2018
1266

फाइल फोटो

झरिया:-विख्यात गाइनोलॉजिस्ट डॉ किरण झा के निधन की खबर से कोयलांचल में शोक की लहर है।डॉ किरण झा का निधन धनबाद स्थित उनके आवास पर सोमवार की रात हो गयी थी।खबर से चिकित्सा जगत तो शोकाकुल है ही पर झरिया का मातृ सदन जहाँ वे सबसे ज्यादा समय दिया करती थी वहाँ सबसे ज्यादा असर पड़ा है।मातृ सदन की प्रबंध समिति के पदाधिकारी,कर्मी,मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट सभी गमगीन है।डॉ साहिबा के साथ कार्य करनेवाले कम्पोउंडर,नर्स व अन्य स्टॉफ के तो आँसू नही थम रहे।उनके चैंबर के आगे सन्नाटा पसरा है।उनसे परामर्श लेने पहुँचे करीब सौ मरीजो को खबर से काफी धक्का लगा।मारवाड़ी युवा मंच,महिला समिति, साहू युवा मंच,ब्राह्मण विकास परिषद सहित कई संस्थाओं ने शोक जताया।उनके पति डॉ डीके झा सेंट्रल हॉस्पिटल में कार्यरत थे।

मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ ओपी अग्रवाल, सचिव टिंकू चोखानी ने बताया कि डॉ किरण मातृ सदन की स्तम्भ थी।1991से अस्पताल के हर उतार चढ़ाव की साथ थीं।हर एक पदाधिकारी औऱ स्टाफ के सुख-दुख की साथी थी। एक अनुमान के अनुसार अपने जीवन काल मे उन्होंने करीब 40000 डिलीवरी करवाई थी।

28 नवम्बर को मनाया था अपना जन्मदिन

मातृ सदन के डॉक्टरों व स्टाफ ने 28 नवंबर को उनका जन्मदिन मनाया था। लोगो को सहज रूप से विश्वास ही नही हो रहा है कि डॉ किरण झा उनके बीच नहीं है। उन्होंने मातृ सदन को अपना घर परिवार बताया था।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026