जुमलेबाज की सरकार को जनता ने नाकारा: अन्नपूर्ण देवी

City: Dhanbad | Date: 12/12/2018
1263

धनबाद - पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली शिकस्त के बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी पर हमला तेज कर दिया हैI झारखंड आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने आज धनबाद सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा I

उन्होंने कहा कि अब जनता जुमलेबाजी के चक्कर में पड़ने वाली नहीं है लोग जान चुके हैं कि बीजेपी सरकार लोगों के कितने हितेषी है I उन्होंने कहा कि जिस तरह हर दिन नया कानून ला कर लोगों पर थोपी जा रही है, उसका परिणाम आज मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में सांफ देखने को मिला है I आगे झारखंड में भी ऐसे ही परिणाम भाजपा को भुगतने पड़ेंगेI

उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि लालू प्रसाद की स्वास्थ्य बहुत नाजुक है I उन्हें बेहतर इलाज की आवश्यकता है I लेकिन सूबे की रघुवर सरकार ऐसा नहीं कर रही है I उन्होंने आरजेडी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर लोगों को जोड़ने और बीजेपी सरकार की नाकामियों को लोगों से रूबरू कराने की बात कही I उन्होंने साफ किया कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के तहत ही आरजेडी चुनाव लड़ेगी और प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा I

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026