लोयाबाद हजरत सैयद अब्दुल अजीज़ शाह का 81 वां सालाना उर्स 20 दिसम्बर से शरू

City: Dhanbad | Date: 16/12/2018
1193

कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैयद अब्दुल अजीज़ शाह (रहम) का 81वां सालाना उर्सपाक 20दिसम्बर से शरू होगा। पांच रोजा इस उर्स पाक को मुस्लिम कमेटी इलाका लोयाबाद ने पूरे धूमधाम से मानाने की तैयारी पूरी कर ली  है।यह जानकारी शनिवार को लोयाबाद मजार शरीफ के समीप प्रेसवार्ता आयोजित कर कमिटी के पदाधिकारियों व पूजा कमेटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दी। पदाधिकारियों ने बताया कि 20 से 25 दिसम्बर तक होने वाले  उर्सपाक में जलसा व मुकाबला ए कव्वाली का आयोजन किया गया है। कमेटी के सदर मो ज़ाहिर अंसारी व महामंत्री मो असलम मंसूरी ने कहा कि सभी संप्रदाय के लोगों ने बाबा का उर्सपाक धूमधाम से मनाते आ रहे हैं। सभी के सहयोग से मेले का आयोजन किया जाता है। बाबा के दरबार पर  सभी समुदायों के लोग आते हैं। श्रदा से माथा टेकते हैं ।बाबा उनकी मुराद को पुरा कर देते हैं। पूजा कमेटी के जयप्रकाश पांडेय व सोहन महतो सिपाही चौहान ने कहा कि, बाबा के प्रति सभी को गहरी आस्था है। उर्स मेला को  सफल बनाने में सब मिलकर काम करते हैं । कमेटी के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनकी मेहनत और लगन के कारण मजार शरीफ काफी खुबसुरत बन गया है। वार्ता में जदयू के जिलाउपाध्यक्ष राजकुमार महतो कयूम आलम, शाहरुख खान मौलाना मुबारक हुसैन गुलाम जिलानी निसार मंसूरी अनवर मुखिया,  शंकर केसरी जमाल अंसारी गणेश साव मो सलीम जमील अख्तर आदि लोग मौजूद थे।

जीएम करेंगे मेला का उदघाटन

सैयद अब्दुल अजीज का सालाना उर्स के मौके पर लगने वाला पांच दिवसीय  मेले का उदघाटन 20  दिसंबर को सिजुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक पी चन्द्रा  करेंगे।इस मौके पर उनके साथ लोयाबाद कोलियरी के पीओ ए के सिंह कनकनी कोलियरी के पीओ जे के जैसवाल तेतुलमारी कोलियरी के पीओ ए के सिन्हा तथा निचितपूर कोलियरी के पीओ के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहंगे ।

20 दिसंबर को सरकारी चादर पोशी। 21दिसंबर को जलसा सिरातुन नबी। 22 दिसंबर को अलीगढ़ के कव्वाल गुलाम हबीब पेंटर का मुकाबला कानपुर के लतीफ अजमेरी कव्वाल से होगा। 24 दिसंबर को मुंबई के प्रसीद कव्वाल ज़ाहिद नाज़ा का मुकाबला कानपुर के चर्चित कव्वाल शरीफ परवाज के साथ होगा।  25दिसंबर को कुल शरीफ के आयोजन के बाद उर्स पाक का विधिवत समापन हो जायेगा। पांच दिनों तक लंगर ए आम चलता रहेगा।

 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025