माडा कर्मियों का धरना जारी, कहा- मांगों पर बात नहीं होगी तो जलापूर्ती व सफाई व्यवस्था पूरी तरह से कर देंगे ठप

City: Dhanbad | Date: 18/12/2018
1191

धनबाद : छठे वेतनमान के साथ पांच सूत्री मांगों को लेकर माडा कर्मचारी सोमवार से ही दो दिवसीय धरना पर बैठे हैं I मंगलवार को धरना को सम्बोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री परमानंद तिवारी ने कहा कि हमलोगों की कुल पांच सूत्री मांगें हैंI जिसमें जुलाई में कर्मियों ने आंदोलन किया था, उस समय द्विपक्षीय समझौता हुआ था I उसमें ये समझौता हुआ था कि जलधर आ जाने पर छठा वेतन लागू कर दिया जाएगा I पिछले दस अक्टूबर को राज्य सरकार ने जलधर बढोतरी के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है I इसके बावजूद भी माडा प्रबंधन अभी तक छठा वेतन लागू करने पर अपनी उदासीनता रवैया दिखा रहा है I साथ ही बार-बार समय की मांग कर रहा हैI  हमलोग पिछले दस वर्षों से इस छठे वेतनमान के लिए लड़ रहे हैं I जबकि पूरे देश में छठा और सातवां वेतन लागू हो गया है I वहीं माडाकर्मियों को अभी पंचम वेतन पर ही सही से भुगतान नहीं हो रहा है I इन्होंने हमारी सारी सुख-सुविधा छीन ली है I साथ ही उन्होंने कहा कि हमलोग दो दिनों से धरना पर बैठे हैं मगर अभी तक माडा प्रबंधक द्वारा किसी तरह की कोई पहल नहीं की गयी है I यदि आज शाम चार बजे तक हमारी मांगों पर कोई बात नहीं होती है, तो हमलोग कल से पूरी जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप कर देंगे I

 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025