धनबाद जन मंच महुदा द्वारा आजीविका बचाओ, जीवन बचाओ पर एक दिवसीय धरना

City: Dhanbad | Date: 20/12/2018
1262

आज रणधीर वर्मा चौक में आजीविका बचाओ, जीवन बचाओ बिषय पर एक दिवसीय धरना जन मंच महुदा, धनबाद के बेनर तले दिया गया I धरना को सम्बोधित करते हुए जन मंच के संयोजक उमेश कुमार तुरी ने कहा कि वर्तमान समय में हमारे सामने राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक पारिस्थितिक संकट का एक धुंध सा छाया हैं I|सभी जिम्मेदार लोग अपने स्वार्थ पुर्ती हेतु नई-नई सिधांतो का प्रतिपादन करते हैं I परन्तु हमारे निरीह लोगो को कुछ भी हाथ नहीं आता है I कभी धर्म के नाम पर, कभी जाती के नाम पर, कभी बेरोजगारी के नाम पर, कभी विकास के नाम पर तो कभी देश भक्ति के नाम पर हमारे लोगो को भाभुक बना कर हमे लुटते हैं | नईम एजाज ने कहा की महुदा क्षेत्र के मुरलीडिह कोलयरी में दामोदर नदी किनारे भूमी गत खदान में आग लगी है, बी. सी. सी. एल प्रबंधन आग बुझाने का काम नहीं कर रही हैं I समय रहते अगर आग नहीं बुझाया गया तो दुसरी झरीया बनने से कोई रोक नहीं सकता है Iमुन्ना खान ने कहा कि लगभग 150 वर्षो से महुदा क्षेत्र में कोयला उत्खनन होने के कारण हमारे गाँवो के कृषि योग्य जनीन छतीग्रस्त हो गई सभी जल स्रोत नष्ट हो चुका हैं जिस कारण प्रारंपारिक आजीविका का संसाधन  समाप्त हो गई |आजीविका बचने से ही हमारी जीवन बचेगी|धरना को देवकी देवी, विनय उपाध्यय, राम रतन राम, गुड़िया आदि ने भी  सम्बोधित किया |संचालन राधू राय ने किया | धरना के  माध्यम से  धनबाद उपायुक्त को सात सुत्री मांग सौपा गया I धरना में जनार्दन महतो, कृष्णा प्रसाद महतो, सुगीया देवी, कलावती देवी, प्रदीप राय किरण दे उपस्तिथ थे I

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026