भारी गहमागहमी और हंगामे के बीच धनबाद बार एसोसिएशन के चुनाव में 81 फीसद मतदान, शुक्रवार को रिजल्ट

City: Dhanbad | Date: 20/12/2018
1191

धनबाद,- भारी हो-हंगामे के बीच गुरुवार को धनबाद बार एसोसिएशन का मतदान संपन्न हुआ। दस से चार बजे तक मतदान चला। 1909 मतदाओं में से 1563 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत 81.1 फीसद रहा। मतगणना शु्क्रवार सुबह नाै बजे शुरू होगी। शाम तक परिणाम आएगा। अध्यक्ष और महासचिव समेत बार एसोसिएशन के 16 पदाधिकारियों को चुनने के लिए गुरुवार दस बजे मतदान शुरू हुआ। चुनाव मैदान में कुल 80 प्रत्याशी खड़े हैं। अध्यक्ष के लिए राधेश्याम गोस्वामी और कंसारी मंडल के बीच मुकाबला है। जबकि महासचिव के लिए दीपनारायण, देवीशरण सिन्हा और एके सहाय के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। दस बजे मतदान शुरू होने के करीब एक घंटे बाद हंगामा शुरू हो गया। कुछ अधिवक्ता मतदान में आधार कार्ड की अनिवार्यता का विरोध कर रहे थे। इस कारण करीब एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। बार एसोसिएशन के पहचान पत्र पर ही मतदान की स्वीकृति के बाद हंगामा शांत हुआ। दो बजे तक 40 प्रतिशत मतदान दर्ज किए गए।

मैदान में ये हैं प्रत्याशी

अध्यक्ष के लिए चार प्रत्याशी : भागीरथ राय, कंसारी मंडल, परमेश्वर लाल वर्णवाल एवं राधेश्याम गोस्वामी चुनाव मैदान में हैं।

उपाध्यक्ष के एक पद के लिए आठ प्रत्याशी : अंशु कुमार श्रीवास्तव, भजन महतो, विनोद चन्द्र माझी, दिलीप कुमार प्रसाद, पीके भट्टाचार्या, राजदेव यादव, साकेत सहाय, उमेश कुमार वर्णवाल चुनाव लड़ रहे हैं।

महासचिव के एक पद के लिए आठ प्रत्याशी : अमरेन्द्र कुमार सहाय, अंजनी कुमार झा, देवीशरण सिन्हा, धनेश्वर महतो, दीप नारायण, जितेन्द्र कुमार, पीके घोषाल एवं राजेन्द्र गोप किस्मत आजमा रहे हैं।

कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए आठ प्रत्याशी : चन्द्रशेखर प्रसाद सिन्हा, मधुसूदन चक्रवर्ती, मेघनाद रवानी, मुकुल तिवारी, प्रेम कुमार सिंह, शंकर किशोर महतो, सुदीप कुमार दान चुनाव समर में हैं।

सहायक कोषाध्यक्ष के लिए नौ प्रत्याशी : अशोक कुमार सिन्हा, भूपेन्द्र शर्मा, देवनंदन महतो, दीपक साह, खगेन चन्द्र गोराई, पिन्टू कुमार सिंह, राजीव कुमार, साधू शरण पाण्डेय एवं सुबोध कुमार ताल ठोक रहे हैं।

संयुक्त सचिव प्रशासन के एक पद के लिए नौ प्रत्याशी : अमल कुमार महतो, ब्रज किशोर कर्ण, देव कुमार प्रसाद, गोपाल जी पाण्डेय, लोपामुद्रा चक्रवर्ती, परमेश्वर प्रसाद बारी, संजय कुमार सिन्हा, शशिचन्द्र ठाकुर, विजय कुमार ठाकुर मैदान में है।

संयुक्त सचिव पुस्तकालय के एक पद के लिए पांच प्रत्याशी : देवशंकर दे, जयराम मिश्रा, केदारनाथ महतो, कृष्णा कुमार सिन्हा, नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी किस्मत आजमा रहे हैं।

कार्यकारिणी सदस्य के नौ पदों के लिए 30 उम्मीदवार : अभिजीत कुमार साधु, अजय कुमार राय, अमित कुमार, अमित कुमार सिंह, आनंद कुमार मिश्रा, अनंत कुमार उपाध्याय, अनिल कुमार त्रिवेदी, अनिता कुमारी आचार्या, अरविन्द कुमार सिन्हा, भारती श्रीवास्तव, विभाष कुमार महतो, विनीत साव, हीरालाल चौहान, जगन्नाथ महतो, कमल कुमार गुप्ता, किशोर कुमार विश्वकर्मा, ललन गुप्ता, मदन कुमार महतो, मधुमिता मुखर्जी, मनोज कुमार महतो, मनोज कुमार पासवान, मो.ऐनुल हक, नीतु रानी, प्रभाष कुमार साह, रविन्द्र कुमार, रंजीत कुमार महतो, साधन राय, सतेन्द्र कुमार राम, सुधा कुमारी व विजय कुमार पाण्डेय।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025