धनबाद पारा शिक्षकों के समर्थन में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

City: Dhanbad | Date: 21/12/2018
1191

धनबाद :पिछले लगभग एक माह से आंदोलन कर रहे पारा शिक्षकों के समर्थन में अब जिला कांग्रेस भी सड़क पर उतर आई है. धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर पूर्व मंत्री मन्नान मलिक समेत तमाम दिग्गज कांग्रेसियों की मौजूदगी में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. धरना के दौरान मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने कहा कि सुबे के 67 हजार पारा शिक्षक पिछले लगभग एक माह से हड़ताल पर हैं. ऐसे में झारखण्ड की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है. पारा शिक्षकों की मांगों को मानने की दिशा में न तो कोई पहल की जा रही है और न ही पारा शिक्षक अपनी हड़ताल को खत्म कर रहे हैं. इस दौरान कई शिक्षकों की मौत भी हो चुकी है. झारखंड में शिक्षा का स्तर और ज्यादा न गिरे इसके लिए जरूरी इस बात की है कि सरकार इन तमाम पारा शिक्षकों को अविलंब समान काम का समान वेतन लागू करते हुए स्थाई शिक्षक की तरह वेतनमान दे और उन्हें स्थाई शिक्षक के रूप में नियुक्त करें. अगर ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी I

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025