धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (एक्टु) के बैनर तले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया

City: Dhanbad | Date: 22/12/2018
1194

आज पूर्व घोषित राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत शनिवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (एक्टु) के बैनर तले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला लेकर प्रतिवाद मार्च करते हुए पुतला दहन किया गयाI उक्त कार्यक्रम 23 दिनों से चली आ रही आशा कर्मियों का हड़ताल के समर्थन में किया गयाI प्रतिवाद मार्च को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार के सुशासन बाबू के राज में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रही आशा कर्मी के प्रति संवेदनहीनता का परिचय दे रहा है I वार्ता करने को उचित नहीं समझ रहे हैं बाध्य होकर आशा कार्यकर्ता सड़क पर उतर गई हैI एआईसीसीटीयू (एक्टू) के आह्वान पर उनके समर्थन में बड़ी लड़ाई की और बढ़ेगी जिस तरह से झारखंड के रघुवर सरकार 15 नवंबर से आंदोलनरत पारा शिक्षकों पर अमानवीय व्यवहार कर रही हैI जिसका परिणाम 9 पारा शिक्षकों की मौत हो गई है पूरे राज्य में पारा शिक्षक भाजपा के विधायक और सांसद के आवास के समक्ष अनशन कर रहे हैं Iजहां तक मंत्री लुईस मरांडी के आवास पर पारा शिक्षक कंचन दास की मौत हो जाती है वही मंत्री महोदय  सुध लेने की जरूरत नहीं समझते हैंI यह तो संवेदनहीनता का पराकाष्ठा है आने वाले दिन में इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा कार्यक्रम में जिला सचिव कार्तिक प्रसाद मालिक के नकुल देव सिंह कलावती देवी बंशीलाल महेंद्र रजवार बजरंगी राम गुप्ता सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल थेI

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025