सिंदरी विधायक आवास पर धरना दे रहे पारा शिक्षकों को हटाने गयी पुलिस बैरंग लौटी, कल से भूख हड़ताल

City: Dhanbad | Date: 25/12/2018
1193

धनबाद : स्थायीकरण की मांग को लेकर पिछले 25 पिछले नवंबर से सूबे के विधायकों के आवास पर धरना-प्रदर्शन कर रहे पारा शिक्षकों का गुस्सा उस वक्त भड़क गयाI जब सिंदरी विधायक फूल चंद मंडल के आवास पर स्थानीय बरवाअड्डा थाने की पुलिस पहुंची और धरना दे रहे शिक्षकों को वहां से उठकर थाने में चलने को कहा। इतने में पारा शिक्षकों का सब्र जवाब दे गया और पारा शिक्षकों ने पुलिस के सामने  सीएम रघुवर दास, भाजपा सरकार, शिक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद विधायकों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लगभग 1 घंटे की जद्दोजहद के बाद विधायक प्रतिनिधि के हस्तक्षेप के बाद पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश समान काम के लिए समान वेतन के आदेश का पालन करवाने के लिए और स्थायीकरण की मांग को लेकर 15 साल से अधिक समय से प्राथमिक विद्यालयों  में शिक्षण कार्य कर रहे पारा शिक्षकों का आंदोलन लगभग 1 माह से अधिक समय से जारी है इसी क्रम में आंदोलनकारियों ने झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर सीएम को काला झंडा दिखाने का काम किया था पत्थरबाजी भी हुई थी जिसके बाद लाठीचार्ज हुई और सीएम ने पारा शिक्षकों को गुंडा तक घोषित कर दिया था। पारा शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उनकी घोषित भूख हड़ताल को सफल नहीं होने देने के लिए पुलिस/प्रशासन इस तरह का कुचक्र रच रही हैI

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025