झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पहुंची धनबाद ,किया RSS प्रमुख से मुलाकात

City: Dhanbad | Date: 30/12/2018
1194

धनबाद:झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज सुबह धनबाद पहुंचीं।उसके  बाद सीधे नावाडीह स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल पहुंच संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की।

आपको बता दें कि धनबाद में चल रहे क्रीड़ा भारती के तीन दिवसीय राषट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन रविवार सुबह करीब दस बजे राज्यपाल का आगमन हुआ। उन्होंने सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में पहुंचकर आरएसएस प्रमुख से मुलाकात की। इस दाैरान दोनों ने करीब दस मिनट तक अकेले में बातचीत की। माना जा रहा है कि झारखंड के राजनीतिक हालात की आरएसएस प्रमुख ने राज्यपाल से जानकारी प्राप्त की।

मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा केंद्र का हुआ  उद्घाटन

 मोहन भागवत ने सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा केंद्र का उद्घाटन किया। इस कीड़ा केंद्र में विभिन्न तरह के खेलो का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संघ प्रमुख ने क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से जुटे अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त खिलाड़ियों से मुलाकात की। देश में खेल का विकास कैसे हो? इस मुद्दे पर भागवत ने खिलाड़ियों के साथ चिंतन किया। संघ प्रमुख ने खिलाड़ियों से अपने आप को राष्ट्र के लिए समर्पित करने की अपील की। क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन पूरे देश से पहुंचे द्रोणाचार्य अवॉर्ड,  अर्जुन अवॉर्ड और खेल विशेषज्ञों से सेंट जेवियर स्कूल में मुलाकात के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि खिलाड़ी खुद को राष्ट्र को समर्पित करें। अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक में खिलाड़ी मेडल प्राप्त करते हैं उसके पीछे देश की सवा सौ करोड़ लोगों की प्रार्थना होती है। जो मेडल एवं उपलब्धि आप प्राप्त किए हैं उसे राष्ट्रहित में लगाएं। गोल्ड मेडल का सम्मान निश्चित रूप में आपका है लेकिन उसे व्यर्थ नहीं जाने दें। उसे विश्व के खेल में भारत को शिखर तक पहुंचाने के लिए समर्पित करें। यहां तक पहुंचने के लिए आपने जो परेशानी झेली होगी वैसी परेशानी आने वाली पीढ़ी को नहीं झेलनी पड़े उसके लिए काम करें। वहीं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने द्रोणाचार्य क्रीड़ा केंद्र का उद्घाटन किया।

 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025