मुख्यमंत्री धनबाद के नावाडीह में आयोजित क्रीडा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन 2018 के समापन समारोह में शामिल हुए

City: Dhanbad | Date: 30/12/2018
1192

धनबाद/नवाडीह‘‘पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलो-कूदोगो तो बनोगे लाज़वाब’’। आम आदमी के सामने क्रीड़ा भारती का विशाल स्वरूप का उदय हुआ। इसके उदय से खेल के क्षेत्र को परम वैभव मिलेगा। इस तरह का अधिवेशन युवाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करेगा। प्रधानमंत्री जी खेलों इंडिया के माध्यम से खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान कर रहा है, जिसमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ युनिवर्सिटी स्तर के युवाओं के खेल-कूद को बढ़ावा देना है। राज्य में भी खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। खेल के क्षेत्र में कई कार्य हुए हैं प्रखंड और जिला स्तर पर कमल क्लब के गठन किया गया है। खेल एकडेमी के माध्यम से 400 बच्चों जो आदिवासी व ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने यह बातें धनबाद के नावाडीह में आयोजित क्रीडा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह में कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के बालक एवं बालिकाओं के बीच फूटबॉल प्रतियोगिता पंचायत स्तर पर, प्रखण्ड स्तर पर, जिला स्तर से होते हुए राज्य स्तर पर आयोजित होती है। इस बार कुल 1,36,446 खिलाडि़यों ने भाग लिया, जिनमें 31,998 खिलाड़ी बालिकाएँ थीं। इस वर्ष झारखण्ड में चार खेलों हॉकी, फूटबॉल, तीरंदाजी एवं बुशु का राष्ट्रीय स्तर का स्कूल गेम्स फेडरेशन आयोजित कर रहा है। जिसमें बुशू की प्रतियोगिता 10-13 जनवरी, 2019 को आयोजित होनी है। राज्य में आवासीय एवं डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र चल रहा है। आवासीय प्रशिक्षण केन्द्रतथा 126 डे-बोर्डिग प्रशिक्षित विभिन्न विद्यालयों में चलारहें हैं।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि धनबाद के नावाडीह स्टेडियम का जीर्णोद्धार 4 करोड़ की लागत से होगा।मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार तीरंदाजी, फूटबॉल, हॉकी एवं एथेलेटिक्स खेलों में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस खोला जा रहा है। जिनमें 16-22 वर्ष के बालक एवं बालिकाएँ को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रत्येक एक्सीलेंस में 32-32 खिलाड़ी प्रशिक्षित किया जायेगा। यह केन्द्र रांची एवं देवघर में होंगे। अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाडि़यों को राज्य में सीधी नियुक्ति देने का कार्य कर रही है। छात्रवृति एवं सम्मान राशि इस योजना के तहत इस खिलाडि़यों जो राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेते है या पदक प्राप्त करते हैं इन्हें छात्रवृति एवं सम्मान राशि दी जाती है। इस वर्ष कुल 406 खिलाडि़यों को छात्रवृति एवं सम्मान राशि दी गई है।

खेल से स्वास्थ्य और शील तैयार होता है। भारत को खेल जगत में सिरमौर बनाना है- मोहन भागवत

क्रीड़ा भारती के लक्ष्यों को पूरा करने का लक्ष्य लेकर जाएं- अमर कुमार बाउरी, मंत्री पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेल-कूद , खेल खिलाड़ी की आत्मा, जुनून और भगवान होता है- चेतन चौहान Iइससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री  रघुवर दास, श्री मोहन भागवत, और क्रीड़ा भारती के अध्य्क्ष श्री चेतन चौहान ने परेड का निरीक्षण किया। साथ ही, क्रीड़ा भारती द्वारा प्रकाशित पुस्तक का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी, क्रीड़ा भारती के अध्य्क्ष श्री चेतन चौहान, क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष श्री नारायण सिंह राणा, कार्य अध्यक्ष श्री चैतन्य कश्यप, श्री राज चौधरी व अन्य उपस्थित थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025