जाबांज एसपी शहिद रणधीर वर्मा को कल नम आंखों याद करेगा धनबाद

City: Dhanbad | Date: 02/01/2019
1266

पद्म श्री भारती बन्धु अपने सूफी गायन से करेंगे श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

धनबाद: देश के लिए अपने प्राणो की आहुति देने वाले वीर जवानो में धनबाद के तत्कालीन एस पी रणधीर प्रसाद वर्मा का नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा गया है।उनके शहादत के अवसर पर कल धनबाद नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि देगा।सूबे के।मंत्री अमर बाउरी मुख्य अतिथि जबकि मेयर चन्द्र शेखर अग्रवाल विशिष्ट अतिथि होंगे । इसके अलावा सांसद और कई विधायकों के भी कार्यक्रम में शिरकत करने की संभावना है।कार्यक्रम में पद्म श्री भारती बंधु सूफी गायन पेश करेंगे।

सर्वप्रथम अशोक चक्र से हुए हैं सम्मानित

 पंजाब के खालिस्तानी आतंकवादियों से बैंक ऑफ़ इंडिया हीरापुर की शाखा को लूटने से अकेले अपने दम  पर बचाने के क्रम में 3जनवरी 1991को शहीद होने वाले युवा आईपीएस रणधीर वर्मा को उसी साल 26जनवरी को  भारत सरकार ने मरणोपरांत सर्व प्रथम अशोक चक्र से सम्मानित किया था । यह सम्मान उनकी पत्नी प्रो रीता वर्मा को दिया गया था उसके बाद  3जनवरी 1994को कोर्ट मोड़ के नाम से जाना जाने वाला यह चौराहा  रणधीर वर्मा चौक के नाम से जाना जाने लगा । अटल बिहारी बाजपेयी ने उनके  आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया था। रणधीर वर्मा चौक के अगल- बगल की बातें करें तो इसके ठीक बगल में गांधी सेवा सदन है खादी ग्रामोद्योग संघ है पुस्तकालय व वाचनायल है  जहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र लाभान्वित होते हैं सेवा सदन जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों के लिय प्रेस क्लब है यहां मौजूद मीडिया कर्मी जिले की खबरों को कवरेज के लिए यही इकट्ठे होते हैं। जबकि पास में बना सेड धरना स्थल के रूप में जाना जाता है आये दिन राजनितिक और गैर राजनितिक कार्यक्रमों की भरमार रहती है ।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026