धनबाद बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष पर गोली चलाने का आरोपी संटू सिंह पुलिस हिरासत में

City: Dhanbad | Date: 02/01/2019
1265

धनबाद में बीती रात हुए बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अवधेश सिंह पर पार्षद समर्थक संटू सिंह द्वारा गोली- बारी की घटना के बाद धनबाद पुलिस पार्षद समर्थक को आज सुबह हिरासत में लेकर जेल भेजने की तैयारी में है.

वहीं हिरासत में लिए जाने के मामले के बाद संटू सिंह के समर्थकों ने धनसार थाना में जमकर हंगामा किया और हिरासत में लिए संटू सिंह को छोड़ने की मांग की.  समर्थको ने कहा कि पुलिस झूठे आरोप में पकड़कर उसे थाना लाई  है और तबीयत ख़राब होने के बाद भी पुलिस जबरन जेल भेज रही है.

बता दें कि धनसार थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित महावीर स्थान के समीप नए साल को लेकर जश्न का माहौल बना हुआ था. डीजे की धुन पर वहां के कई युवा मस्ती कर रहे थे. इसी दौरान वार्ड नंबर 31के पार्षद सुमन सिंह के भाई संटू सिंह के समर्थक वहां पहुंचे और डीजे बंद कराने को कहा.पिस्टल तान दी और मस्ती कर रहे युवकों द्वारा डीजे बंद कर देने के करीब एक घंटे बाद संटू सिंह और उसके समर्थक मौके पर पहुंचे और वहां खड़े युवकों से तू-तू मैं-मैं करने के साथ उलझ गए और चार राउंड फायरिंग की.

आरोपी हिरासत में आर्म्स एक्ट के तहत हो रही कार्रवाई

धनबाद डीएसपी ने बताया कि बीती रात  गोली- बारी  के घटना के बाद पुलिस ने संटू सिंह को हिरासत में ले लिया है और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026