झरिया के तिसरा थाना से 500 मीटर दूरी पर गोली मारकर हत्या, मृतक कई मामलों में था आरोपी

City: Dhanbad | Date: 10/01/2019
1193

 धनबाद : जिले में एक बार फिर अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं. यहां झरिया के तिसरा में एक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक घनश्याम निषाद बताया जा रहा है. मृतक कई गंभीर मामलों में आरोपी रह चूका है.बताया जा रहा है कि तिसरा थाना से 500मीटर दूरी पर गोली मारी गयी है. तिसरा थाना क्षेत्र के साईं जोड़िया ओबी डंप के पास गोली मारी गयी है. यह घटना रात तीन बजे की बताई जा रही है. परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर सिंदरी एसडीपीओ भी पहुंचे हुए हैं.

परिजनों का आरोप है कि मृतक के दोस्तों ने ही मृतक पर गोली चलाई है. बताया जा रहा है कि मृतक आपराधिक प्रवृति का था और कई मामलों में जेल भी जा चूका था. फ़िलहाल पुलिस आपसी गुटबाजी व डीजल चोरी में झड़प से मामले को जोड़ जांच कर रही है.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025