कोयलांचल धनबाद को एक नया तोहफा, धनबाद स्टेशन के साउथ साइड से जोड़ाफाटक तक होगा फोरलेन का निर्माण, 57 करोड़ रूपए स्वीकृत

City: Dhanbad | Date: 10/01/2019
1266

धनबाद : अगर विकास कार्य देखना हो तो धनबाद आयें. धनबाद जिले में एक नहीं,  बल्कि कई विकास के कार्य हुये हैं और इस बार फिर धनबाद को  एक नया तोहफा मिला है. ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने डीपीआर से 57 करोड़ रूपए की राशि  की स्वीकृति दी है. जिससे धनबाद स्टेशन के पीछे यानी स्टेशन के साउथ साइड  से झरिया पुल होते हुए जोड़ाफाटक तक फोरलेन का निर्माण किया जायेगा.कोयलांचल धनबाद को एक के बाद एक नया तोहफा मिल रहा है. अब धनबाद जिले को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने डीपीआर से  57 करोड़ की फंड  की स्वीकृति करवायी है,  इससे स्टेशन के पीछे वाले भाग से झरिया पुल जोड़ाफाटक तक फोरलेन बनेगा,  वहीं मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल की मानें, तो ट्रांसपोर्टेशन में पिछले 60 से 70 वर्ष तक कोई भी काम नहीं हो रहा था.

फोरलेन के लिए 57 करोड़ की राशि स्वीकृत

अब धनबाद में पहले 256 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर बनना है,  तो वहीं दूसरी  ओर नगर निगम को स्टेशन वाली सड़क के लगातार जाम रहने के कारण स्टेशन के पिछले छोर को झरिया पुल होते हुए जोड़ा फाटक तक फोरलेन में तब्दील करना है,  जिसके लिए  डीपीआर से 57 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है. फोरलेन  के बन जाने के बाद धनबाद की जनता को जाम से मुक्ति मिल जाएगी. यह सरकार की एक अच्छी पहल है.

झरिया और सिंदरी की ओर से आने वाले लोगों को जाम का नहीं करना होगा सामना

सरकार द्वारा दिए गये इस सौगात से जिले के लोगों में खुशी का माहौल है. इस फोरलेन के निर्माण से झरिया और सिंदरी  ओर से आने वाले लोग बिना कीजाम में फंसे जोड़ा फाटक होते हुए स्टेशन आसानी से पहुंच सकेंगे और जाम से उनको निजात मिल जाएगी. वहीं लोग इस सौगात से बेहद खुश हैं.बहरहाल ट्रैफिक की समस्या दूर करने के लिए सरकार ने नगर निगम को धनबाद स्टेशन के साउथ एरिया से झरिया पुल होते हुए जोड़ाफाटक तक 57 करोड़ की राशि की स्वीकृत दी है. जिससे धनबाद के लोगों में ख़ुशी की लहर है.

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026