धनबाद- राफेल सौदे की जांच जेपीसी से कराने की मांग पर धनबाद एनएसयूआई ने निकाली पैदल मार्च

City: Dhanbad | Date: 10/01/2019
1266

धनबाद जिला एनएसयूआई के द्वारा राफेल विमान सौदा की जांच जेपीसी से कराने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च किया I पैदल मार्च का नेतृत्व धनबाद जिला एनएसयूआई अध्यक्ष कुमार अभिरव जी ने किया I जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी श्री रोशनलाल बिट्टू ने  कहा कि राफेल विमान की सौदा की जांच संसद की संयुक्त जांच कमेटी जेपीसी से कराई जानी चाहिएI  विमान खरीदने में भारी गड़बड़ी की गई है मोदी सरकार ने अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए 3 गुना ज्यादा कीमत पर राफेल विमान को खरीदा है I वही धनबाद जिला  के जिला अध्यक्ष कुमार अभिरव ने कहा की  प्रधानमंत्री ना तो राफेल पर संसद में बात करते हैं और ना ही उसकी जांच कराने की कोशिश कर रहे हैंI इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष सैयद आमिर हाशमी, प्रदेश महासचिव शिवम सिंह, धनबाद जिला महासचिव गोलू सिंह, प्रियांशु सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष शुभम शर्मा, कतरास नगर अध्यक्ष वरुण सिंह राठौर, जेपी, तिवारी आयुष्मान सिंह, झरिया प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह, रोहन मुखर्जी , अभिषेक यादव, टिंकू यादव, सिद्धार्थ सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थेI

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026