धनबाद ब्रेकिंग- झरिया में मिनी गन फैक्ट्री के बाद अब अबैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, छापेमारी के दौरान लगभग तीन ट्रक(1000 पेटी) अवैध शराब बरामद

City: Dhanbad | Date: 19/03/2019
1191

धनबाद/झरिया।अभी तीन दिन बीते नही थे कि मिनी गन फैक्ट्री के बाद आज झरिया पुलिस द्वारा झरिया के राजग्राउंड के समीप उद्भेदन करते हुए गौरी प्रसाद नामक व्यक्ति के घर एंव बाजार समिति स्थित गुमटीनुमा दुकानो से छापामारी कर अवैध देशी एंव विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री सहित लगभग तीन ट्रक(1000पेटी)अवैध शराब एंव भारी मात्रा में शराब बनाने की समाग्री बरामद किया है।

मंगलवार की संध्या हर रोज की तरह पुलिस द्वारा रूटीन वर्क के तहत भगतडीह स्तिथ पुराने आरएसपी काॅलेज के समीप वाहनों की जाँच की जा रही थी इसी क्रम में एक टेम्पू पर शराब की खाली बोतलों को देख चालक वीरू साव को हिरासत में ले कर पुलिस द्वारा पूछताछ की गई जिसके बाद चालक वीरू द्वारा दिए गए अहम जानकारी एंव निशानदेही पर सिन्दरी डीएसपी प्रमोद केसरी एंव झरिया इंस्पेक्टर रणधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने झरिया अंचल कार्यालय के समीप राजग्राउंड स्थित गौरी प्रसाद के घर पर छापेमारी की तो इतनी बडी मात्रा में बन रहे अवैध देशी एंव विदेशी शराब की फैक्ट्री देख पुलिस पदाधिकारियों की आंखे फ़टी की फटी रह गयीं। जिसके बाद जांच करने पर ठीक उक्त स्थान से सटे बाजार समिति स्थित दर्जनो गुमटीनुमा बंद दुकानो मे भारी पैमाने पर अवैध शराब बनाने का केमिकल सहित रैपर, स्टिकर, लेवल आदि पुलिस ने बरामद किया।

छापामारी के क्रम में अवैध शराब बनाते 2महिलाएं हुई गिरफ्तार

पुलिस द्वारा अवैध शराब फक्ट्री में छापेमारी के दौरान गौरी प्रसाद के घर पर महिला कर्मी के द्वारा अवैध शराब तैयार किया जा रहा था जिन्हें पुलिस अपने हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है, वहीं सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अवैध शराब बनाने वाली महिला कर्मियों से पुलिस को काफी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं।

बरवड्डा इलाके में बीते कल (सोमवार) को भी हुआ था अवैध शराब फैक्ट्री का उद्भेदन

 आपको बताते चलें कि बीते सोमवार को भी बरवड्डा थाना क्षेत्र में डीएसपी सरिता मुर्मू के नेतृत्व में अवैध शराब की फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था जिसमें गिरफ्तार किए गए लोगों से पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर झरिया के रहने वाले श्री यादव नामक सरगना का नाम सामने आया था जिस पर मामला भी दर्ज किया गया था।

किन किन लोगों की है संलिप्ता, जांच कर होगी कानूनी कार्रवाई : डीएसपी

वही इस संबंध में सिंदरी डीएसपी प्रमोद केसरी ने कहा की गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जाँच के क्रम मे एक व्यक्ति को पकड़ा गया था,जिसके निशानदेही पर छापेमारी की गई,भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है कि इनके पीछे किन-किन व्यक्तियों की संलिप्तता है।जांच मे जो भी तथ्य समक्ष आएंगे उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025