धनबाद कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने की छात्रा की अस्मत लूटने की कोशिश, छात्रा की शिकायत के बाद भूमिगत

City: Dhanbad | Date: 20/03/2019
1262

 मनोज सिंह धनबाद के मनोरम नगर स्थित अपने आवास में हॉस्टल का संचालन करते हैं। आरोप लगाने वाली छात्रा हॉस्टल में रहती है। धनबाद के एक कॉलेज में स्नातक की छात्रा है। वह प. बंगाल की रहने वाली है। होली की छुट्टी के कारण ज्यादातर लड़कियां हॉस्टल से अपने घर चली गईं हैं। मंगलवार की रात तीन लड़कियां हॉस्टल में थीं। धनबाद थाना में शिकायत दर्ज कराने वाली लड़की का कहना है कि वह अपने कमरे में अकेले थी। आधी रात को मनोज सिंह ने उसके कमरे की खिड़की से नोट का बंडल फेंका। वह डर गई। किसी तरह का रिस्पांस नहीं देने मनोज ने दरवाजा खोलने को कहा। वह जोर-जोर से दरवाजा पीट रहे थे। छात्रा का कहना है कि उसने हिम्मत कर शोर मचाया। शोर सुन हॉस्टल की दो अन्य छात्राएं भी चिल्लाने लगी। इसके बाद मनोज सिंह भाग गए।

 घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार सुबह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने पीडि़ता से मुलाकात की। छात्रा को लेकर शिकायत दर्ज कराने धनबाद थाना पहुंचे। लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मनोज सिंह की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मनोज उनके घर पहुंची तो वह गायब थे। पुलिस उनके लड़के को लेकर धनबाद थाना पहुंची। पूछताछ करने के बाद लड़के को थाने से छोड़ दिया गया।

छात्रा बुधवार को दिनभर धनबाद महिला थाने में बैठी रही। उसने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शाम को वह अपने घर प. बंगाल चली गई।

छात्रा ने कांग्रेस नेता मनोज सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस मनोज सिंह के घर पर गई थी वह नहीं मिले। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

एम गुड़िया, थाना प्रभारी, धनबाद महिला थाना।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026