धनबाद में डायन-बिसाही के आरोप में महिला को पड़ोसियों ने पीटा, बदसलूकी भी किया

City: Dhanbad | Date: 06/06/2019
1192

ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद : आधुनिकता और 21वीं सदी में आज भी डायन बिसाही का मामला वह भी शहरी क्षेत्र में आश्चर्य वाली बात है. धनबाद जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर पुटकी थाना क्षेत्र के कच्ची बलिहारी बस्ती में डायन बताते हुए एक महिला को मैला पिला दिया गया. दो दिन पूर्व प्रकाश में आये डायन बिसाही के मामले में पीड़िता की पुत्री लीलावती देवी ने अपने पड़ोसी और उसके परिजनों पर मारपीट कर जबरन उसकी मां सावित्री देवी को मैला पिलाने का आरोप लगाया है.
        पीड़ित महिला ने बताया कि  वह दो दिन पूर्व शाम को अपने घर पर थी, तभी पड़ोस के खेड़ी देवी, राजू महतो, मुकेश महतो, प्रकाश महतो, प्रमिला देवी और बादली देवी मेरे घर में घुसकर मुझे और मेरी मां को डायन बिसाही कह कर पिटाई करने लगे. साथ उन्होंने कहा कि दोनों मां-बेटी डायन हैं, इसी कारण हमारे पापा बीमार रहते हैं. इसलिए इसको मारो. मारपीट के क्रम में हम लोग को जमीन पर पटक दिया और प्लास्टिक के थैले में लाए मैला को मेरी मां सावित्री देवी को खिला दिया. यहीं नहीं पीड़िता ने उसके साथ बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया.
पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ पुटकी थाना में शिकायत कर दी है. लेकिन आज तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने का आरोप भी लगाया. वहीं पुटकी थाना के प्रभारी ने मामले में शिकायत दर्ज कर अनुसंधान करने की बात कही. साथ ही जांचोपरांत आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई करने की भी बात कही. बहरहाल 21वीं सदी में डायन बिसाही का मामला प्रकाश में आना अपने आप में काफी कुछ सोचने को विवश कर दिया है.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025