धनबाद पुलिस ने हथियार के साथ चार अपराधियो को लिया हिरासत में, चारो आरोपियों ने रंगदारी की बात कबूली

City: Dhanbad | Date: 06/06/2019
1263

धनबाद। पुलिस की सक्रियता की वजह से अपराधी एक व्यापारी अपराधियो को रंगदारी देने से बच गया। पुलिस ने हथियार के साथ चार अपराधियो को हिरासत में लिया है।
 इनकी गिरफ्तारी भुली ओपी क्षेत्र से बुधवार को ही हुई। गिरफ्तार अपराधियो में मो0 इमरान खान , सरफराज उर्फ़ बड़े , सहजाद अंसारी , सहजाद हुसैन शामिल है। ये सभी बैंक मोड एवं भुली ओपी क्षेत्र के रहने वाले है। पुलिस पूछताछ में अपराधियों ने कबूल किया है कि रितिक खान , प्रिंस खान के कहने पर पिछले दिनों बैंक मोड़ क्षेत्र के एक व्यवसायी से रंगदारी मांगी थी। बुधवार को रंगदारी की रकम वसूली की योजना बना रहे थे तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बुधवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली की भुली ओपी क्षेत्र में चार अपराधी हथियार के साथ देखे गए है जो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सुचना के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम बनाकर भुली ओपी क्षेत्र में छापामारी का निर्देश दिया गया। निर्देश के आलोक में पुलिस टीम भुली रेलवे लाइन के पास से चार युवकों को धर दबोचा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो पिस्टल , चार गोली , दो खोखा , दो मोबाईल बरामद हुआ। पूछताछ में अपराधियों ने व्यवसायी से रंगदारी की रकम वसूलने की योजना की बात कबूली। एसएसपी ने बताया गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। फिलवक्त चारो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026