धनबाद के तेतुलमारी कोल लोडिंग पॉइंट में वर्चस्व की लड़ाई में चली गोलियां,जिंदा बम बरामद

City: Dhanbad | Date: 06/06/2019
1266

 
धनबाद/कतरास/ तेतुलमारी में एक बार फिर कोल लोडिंग प्वाइंट पर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर तेतुलमारी दहल उठा। बाघमारा के तेतुलमारी थाना अंतर्गत बीसीसीएल एरिया 05 तेतुलमारी कोल डम्प में दो पक्षों में जमकर झड़प हुई।कई राउंड गोलियां भी चली। घटना के तुरंत बाद बाघमारा डीएसपी सहित कई थानों के बल घटनास्थल पर पहुँचे। मौके से एक खोखा और एक जिंदा बम भी पुलिस ने बरामद किया है।त फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि एक पक्ष जो तेतुलमारी कोल डम्प के असंगठित कोयला मजदूर हैं और दूसरी ओर अपनेआप को रैयत विस्थापित बताकर इसी कोल डम्प में रोजगार मांगने वाले स्थानीय।
 
दोनों पक्ष कई बार अपनी मांगों को लेकर कोल डम्प में आमने सामने हो चुके हैं। विस्थापितों द्वारा कोल डम्प में रोजगार की मांग को लेकर कई दिनों से धरना भी दिया जा रहा था। आज भी वही पुराने तनाव का परिणाम देखने को मिला है। इस मामले में धनबाद एसएसपी ने बताया की लोडिंग को लेकर दो गट में तनाव बना हुआ। बाघमारा डीएसपी मामले पर नजर रखे हुए है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अगर कोई कानून को हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026