पीएमसीएच में खून की कमी से लगातार हो रही परेशानी को देखते हुए धनबाद एसएसपी ने किया रक्तदान ओर लोगो से भी महादान करने की अपील

City: Dhanbad | Date: 08/06/2019
1266

पीएमसीएच में खून की कमी से लगातार हो रही परेशानी और अब तक हो चुकी तीन मौतों के बाद पूरा कोयलांचल स्तब्द्ध है। सभी अपने अपने स्तर से इस संकट को दूर करने में जुट गये हैं। इसमें जिला पुलिस ने भी एसएसपी किशोर कौशल के पहल पर अपना योगदान देते हुए रक्तदान किया है। एसएसपी की पहल पर पुलिस लाइन में आयोजित रक्तदान शिविर में काफी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवानों ने रक्तदान किया। शिविर का उदघाटन खुद एसएसपी ने रक्त दान कर किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रक्तदान कर न सिर्फ आप किसी की जान बचा सकते हैं बल्कि अपने शरीर को भी स्वस्थ रख पाते हैं। उन्होंने पीएमसीएच में खून की कमी के कारण कई लोगों की मौत पर चिंता जताते हुए सभी से रक्तदान करने की अपील भी की।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026