मेडिकल शॉप को छोड़कर, सुबह 6:00 से दोपहर 2:00 बजे तक ही खुली रहेगी आवश्यक वस्तुओं की दुकान

City: Dhanbad | Date: 25/03/2020
1192

मेडिकल शॉप को छोड़कर, सुबह 6:00से दोपहर 2:00बजे तक ही खुली रहेगी आवश्यक वस्तुओं की दुकान सुबह 11:00बजे से दोपहर 4:00बजे तक खुली रहेगी बाजार समिति ,कोरोना वायरस (कोविड 19) से लोगों को सुरक्षित रखने एवं कोरोना के संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से घोषित 21दिनों के लॉकडाउन की अवधि में जिले की मेडिकल शॉप को छोड़कर, अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकान सुबह 6:00बजे से दोपहर के 2:00बजे तक की खुली रहेंगी।अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने बताया कि उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए तथा सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

http://https://www.samaynews24.com/videonews.aspx?id=1037कोरोना वायरस पर अमिताभ बच्चन ने किया लोगों को जागरूक

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की अवधि तक पुराना बाजार स्थित तेतुलतल्ला मैदान में सब्जी दुकानदार सब्जियों को बेचेंगे। मैदान बड़ा है इसलिए दुकानदारों को एक मीटर की दूरी बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने का निर्देश जिला प्रशासन द्वारा दिया गया है।

 

लॉकडाउन की अवधि तक तेतुलतल्ला मैदान में शिफ्ट की जाएंगी सब्जियों की दुकान

तेतुलतल्ला मैदान में सुबह 6:00बजे से दोपहर के 2:00बजे तक सब्जी की बिक्री की जा सकेगी। मेडिकल शॉप को छोड़कर, आवश्यक वस्तुओं की दुकान भी सुबह 6:00बजे से दोपहर के 2:00बजे तक ही खुली रहेंगी। खुदरा दुकानदार अपने दुकान के आगे व्हाट्सएप नंबर भी डिस्प्ले करेंगे। जिससे ग्राहक व्हाट्सएप के माध्यम से उन्हें वस्तु की लिस्ट प्रेषित कर सकेंगे।

बाजार समिति ने भी अनावश्यक भीड़ को देखते हुए खुदरा दुकानदारों को वस्तुओं की होम डिलीवरी करने का निर्णय लिया है। बाजार समिति सुबह 11:00बजे से दोपहर के 4:00बजे तक की खुली रहेंगी।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025