धनबाद में मेडिकल शॉप को छोड़कर, सुबह 6:00 से दोपहर 2:00 बजे तक ही खुली रहेगी आवश्यक वस्तुओं की दुकान

City: Dhanbad | Date: 27/03/2020
1193

अफवाह फ़ैलाने वाले को किया गया चिन्हित

कोरोना वायरस (कोविड 19) से लोगों को सुरक्षित रखने एवं कोरोना के संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से घोषित 21 दिनों के लॉकडाउन की अवधि में जिले की मेडिकल शॉप को छोड़कर, अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकान सुबह 6:00 बजे से दोपहर के 2:00 बजे तक की खुली रहेंगी।

अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने बताया कि उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए तथा सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा बृहस्पतिवार को अफवाह फैलाई गई थी कि दुकानें सुबह 7:00 बजे से 10:30 बजे तक एवं पुनः संध्या 6:00 से रात 9:00 बजे तक खुली रहेगी। जो सरासर गलत है। अफवाह फैलाने वाले को चिह्नित किया गया है। उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तेतुलतल्ला मैदान में सुबह 6:00 बजे से दोपहर के 2:00 बजे तक सब्जी की बिक्री की जा सकेगी। मेडिकल शॉप को छोड़कर, आवश्यक वस्तुओं की दुकान भी सुबह 6:00 बजे से दोपहर के 2:00 बजे तक ही खुली रहेंगी।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025