धनबाद किरायेदारों को किराया देने और मकान खाली करने के लिए परेशान नही करेंगे मकान मालिक

City: Dhanbad | Date: 29/03/2020
1263

कोरोनावायरस के कारण किरायेदारों को आवासीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तथा वर्तमान परिस्थिति में संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री अमित कुमार ने जिले में किराये पर रह रहे बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूर एवं अन्य लोगों से किराया देने के लिए और मकान खाली करने के लिए परेशान नहीं करने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूर एवं अन्य लोग किराए के मकान में रह रहे हैं। कोरोनावायरस के कारण उनपर मकान खाली करने का दबाव बनाने की शिकायतें जिला प्रशासन को लगातार मिल रही है।

उन्होंने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005के तहत तत्काल प्रभाव से आदेश दिया है कि कोई भी मकान मालिक आगामी आदेश तक ऐसे किरायेदारों से किराया न मांगे और न ही किराएदार को परेशान करें तथा मकान खाली करने की धमकी या दबाव डालें। इसका उल्लंघन करने पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005की धारा 51के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिसमें 1वर्ष तक की सजा या अर्थदंड या दोनों हो सकता है और यदि आदेश के उल्लंघन से किसी भी तरह की जानमाल की क्षति होती है तो यह सजा 2वर्ष तक की भी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी मकान मालिक द्वारा इस आदेश का उल्लंघन किया जाता है तो प्रभावित व्यक्ति इसकी सूचना जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0326-2312217 पर दे सकते हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026