उत्पाद विभाग ने किफायती दाम में लोगों के लिए एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनए) से अंकूर क्लीन एक्स नामक हैंड सैनिटाइजर तैयार किया

City: Dhanbad | Date: 29/03/2020
1263

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को अपने हाथों को बारबार साफ रखने के लिए दिए गए दिशा-निर्देश के कारण बाजार में हैंड सैनिटाइजर की काफी मांग बढ़ गई है। कभी-कभी हैंड सेनीटाइजर की कमी भी देखने को मिली है। इस चुनौती का सामना करने के लिए उत्पाद विभाग ने किफायती दाम में लोगों के लिए एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनए) से अंकूर क्लीन एक्स नामक हैंड सैनिटाइजर तैयार किया है।
इस संबंध में सहायक आयुक्त उत्पाद डॉ राकेश कुमार ने बताया कि हैंड सैनिटाइजर को विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के अनुसार तैयार किया गया है। इसे एल्कोहल (95%) आइपी 80%, ग्लिसरॉल 1.45%, हाइड्रोजन पेरोक्साइड सॉल्यूशन (27%) आइपी 0.125% से तैयार किया गया है। इसके एक लीटर का मूल्य 154 रुपए प्लस जीएसटी है।
 

15 लीटर, 5 लीटर और 600 एमएल के पैक में है उपलब्ध धनवाद सहित झारखंड में की जाएगी इसकी सप्लाई

 हैंड सेनीटाइजर को विभाग के अंकुर बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड, तेतुलिया मोड, धुबी, निरसा थाना क्षेत्रों में तैयार किया गया है। यह 15 लीटर, 5 लीटर और 600 मिलीलीटर के पैक में उपलब्ध है। मांग को बढ़ते देख इसे 200 मिलीलीटर के पैक में भी तैयार किया जाएगा। प्रत्येक दिन 10 से 15 हजार लीटर हैंड सैनिटाइजर बनाने की क्षमता है। मांग बढ़ने पर प्रतिदिन उत्पादन की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। इसकी धनबाद सहित पूरे झारखंड में आपूर्ति की जाएगी। इस अवसर पर सहायक आयुक्त उत्पाद डॉ राकेश कुमार, अधीक्षक उत्पाद कमल नयन सिन्हा, निदेशक अंकूर बायोकेम महेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026