धनबाद उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक स्वास्थ्य विभाग को दिया मुकम्मल तैयारी करने का निर्देश

City: Dhanbad | Date: 29/03/2020
1191

कोरोना वायरस (कोविड-19) के बचाव, रोकथाम और सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त श्री अमित कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को मुकम्मल तैयारी करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि पर्सनल प्रोटक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) किट, ट्रिपल लेयर मास्क, एन 95 मास्क की कमी नहीं होनी चाहिए। संदिग्ध मरीजों में कोरोनावायरस की जांच करने के लिए पर्याप्त संख्या में "स्वाब किट" की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने तथा संदिग्धों की प्रोफाइलिंग कर उनके हाथ पर अमिट स्याही से स्टांपिंग कर क्वारेंटाइन में रखने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला प्रशासन, बीसीसीएल एवं आईआरसीटीसी के संयुक्त प्रयास से प्रतिदिन 2000 लोगों के लिए उचित मूल्य पर दो वक्त का भोजन परोसने पर भी विचार किया गया। साथ ही आधा किलो चना, गुड़ एवं चूड़ा का पैकेट बनाकर जरूरतमंदों के बीच बांटने का भी निर्णय लिया गया।उपायुक्त ने बेलगढ़िया टाउनशिप में ब्लीचिंग पाउडर एवं फागिंग मशीन से दवाई का छिड़काव करने का निर्देश दिया।

सेंट्रल अस्पताल का किया निरीक्षण

उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के साथ सेंट्रल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।

बैठक में उपायुत श्री अमित कुमार, उप विकास आयुक्त श्री बाल किशुन मुंडा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, नगर आयुक्त श्री चन्द्र मोहन कश्यप, सिटी एसपी श्री आर रामकुमार, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री पीएम प्रसाद, अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम, निदेशक डीआरडीए श्री संजय कुमार भगत, सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास, पीएमसीएच अधीक्षक डॉ अरुण कुमार, डीपीआरओ ईशा खंडेलवाल उपस्थित थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025