विदेश से आए नागरिकों को थाना को सूचित करने और चिकित्सीय जांच कराने का आदेश

City: Dhanbad | Date: 06/04/2020
1264

प्रेस विज्ञप्ति
धनबाद जिले में विदेश से लौटे सभी नागरिकों को संबंधित थाना को सूचित करने तथा अपनी चिकित्सीय जांच कराने का आदेश जिला दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम में दिया है।
 
ऐसे सभी नागरिक जो विदेश यात्रा करके लौटे हैं और जिले में जहां भी रहे रहे हैं, वे जिला रजिस्टर ऑफिस में अपने बारे में जानकारी देंगे। 
 
साथ ही जिनके घर में भी विदेश से लौटकर आए नागरिक रह रहे हैं या धार्मिक स्थलों में रह रहे हैं उनकी जिम्मेदारी है कि संबंधित नागरिक के बारे में अपने थाना को सूचित करेंगे।
 
इसके अतिरिक्त कोई भी नागरिक जो निजामुद्दीन की जमात में भाग लेकर धनबाद आए हैं या यहां निवास कर रहे हैं वे अपनी चिकित्सीय जांच कराना सुनिश्चित करेंगे।
 
ऐसे लोगों की सूचना को छिपाना या उनके बारे में सूचना नहीं देने वालों के विरुद्ध डिजास्टर एक्ट एवं आईपीसी की धाराओं के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
 

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026