उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल में नवनिर्मित डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण

City: Dhanbad | Date: 11/04/2020
1192

दीप चंद डायलिसिस सेंटर के प्रबंधक और टेकनिशीयन को लगाई कड़ी फटकार

उपायुक्त श्री अमित कुमार ने आज सदर अस्पताल में नवनिर्मित डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया। डायलिसिस सेंटर में 10के जगह केवल दो मशीन को देखकर तथा उसे भी बिजली का बहाना बनाकर चालू नहीं करने पर उन्होंने दीप चंद डायलिसिस सेंटर (डीसीडीसी), नई दिल्ली के प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगाई।

उपायुक्त ने कहा कि सेंट्रल अस्पताल को कोविड-19अस्पताल के रूप में अधिग्रहित करने के बाद जिले के लोगों को डायलिसिस कराने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। डायलिसिस कराने के लिए मरीज इधर-उधर भटक रहे हैं। सरकार द्वारा सभी बुनियादी संसाधन उपलब्ध कराने के बाद भी बिजली का बहाना बनाकर विगत 3माह से डायलिसिस आरंभ नहीं करना डीसीडीसी के घोर उदासीन रवैया का उदाहरण है।

उन्होंने डीसीडीसी कंपनी के प्रबंधक एम हुसैन तथा टेक्नीशियन अमित कुमार को निर्देश दिया कि वे जनरेटर की व्यवस्था कर आज शाम से ही मरीजों का डायलिसिस प्रारंभ करें। शेष आठ डायलिसिस मशीन को भी शीघ्र स्थापित कर मरीजों को इसका लाभ पहुंचाएं। निर्देश का पालन नहीं करने पर राज्य सरकार से कंपनी का करार रद्द करने की अनुशंसा करेंगे। उल्लेखनीय है कि सदर अस्पताल धनबाद में नई दिल्ली की दीप चंद डायलिसिस सेंटर के साथ पार्टनरशिप के आधार पर डायलिसिस सेंटर शुरू किया है। कंपनी को 10 डायलिसिस मशीन स्थापित करने हैं। पूरे भारत में कंपनी की 300शाखाएं हैं।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री अमित कुमार के साथ सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ एस एम जफरुल्लाह, डॉ आलोक विश्वकर्मा, डॉ राज कुमार, डॉ नीरज कुमार निराला शामिल थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025