झरिया में मजदूर की मौत से मचा हड़कंप, शव की शिनाख्त नहीं हो पायी

City: Dhanbad | Date: 11/04/2020
1264

धनबाद: झरिया में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने इस संबंध में बताया कि भूख और बीमारी की वजह से मजदूर की मौत हुई है. इन लोगों का कहना है कि यह मजदूर झरिया के सोनापट्टी मुहल्ले में मोटिया मजदूर का काम करता था. लॉकडाउन के कारण उसे कहीं काम नहीं मिल रहा था. वहीं लोगों का ये भी कहना है कि संभवतः उसके पास रहने के लिए घर नहीं था. इसलिए वह फुटपाथ पर सोकर अपना समय गुजार रहा था. कुछ समय से वह किसी गंभीर बीमारी से परेशान रहता था, हो सकता है कि बीमारी की वजह से ही उसकी मौत हुई हो. हालांकि अभी तक किसी ने शव की शिनाख्त नहीं की है.

वहीं लोगों का कहना है किघटना की जानकारी मिलने के पांच घंटे बाद झरिया थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की. लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पायी.

वहीं झरिया थाना के एएसआई बिरसा हेंब्रम द्वारा पंचनामा बनाया गया और शव को उठाया गया. झरिया थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने कहा कि एक मजदूर की मौत हुई है. इसके परिवार का भी पता नहीं चला है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026