14 वें वित्त की राशि से ग्राम पंचायतों को सैनिटाइज करने का निर्देश

City: Dhanbad | Date: 11/04/2020
1191

कोविड-19के संक्रमण को रोकने के लिए सभी ग्राम पंचायतों को 14वें वित्त आयोग की राशि से सैनिटाइज करने का आदेश उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री अमित कुमार ने दिया है।

उपायुक्त के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त श्री बाल किशुन मुंडा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कोविड-19के संक्रमण को रोकने के लिए 14वें वित्त आयोग अनुदान मद में उपलब्ध राशि से सभी ग्रामीण सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, सरकारी विद्यालय, महाविद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल, पुस्तकालय, पंचायत भवन, बाजार, बैंक, डाकघर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय इत्यादि को हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर सैनिटाइज करने का निर्देश दिया है।

उप विकास आयुक्त ने सैनेटाइजिंग कार्य में लगे सभी व्यक्तियों को मास्क, ग्लव्स, गॉगल्स, हाथ धोने के लिए साबुन, अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर, गम बूट्स इत्यादि भी उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025