लॉकडाउन अवधि में खाद्यान्न की निर्बाध आपूर्ति करने के लिए प्रखंड स्तर पर सतर्कता समिति का गठन

City: Dhanbad | Date: 12/04/2020
1192

उपायुक्त श्री अमित कुमार ने लॉकडाउन अवधि में खाद्यान्न की निर्बाध आपूर्ति के लिए प्रखंड स्तर सतर्कता समिति का गठन करने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न संकट को देखते हुए आम जनों को जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत समय पर आवश्यक खाद्यान्नों की आपूर्ति करना अत्यंत जरूरी है। इसलिए खाद्यान्न की निर्बाध आपूर्ति करने के लिए प्रखंड स्तर के गोदामों पर खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण की निगरानी करने के लिए प्रखंड स्तर सतर्कता समिति का गठन किया गया है।

प्रत्येक प्रखंड के प्रखंड प्रमुख समिति के अध्यक्ष होंगे। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सदस्य सचिव होंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह प्रभारी मध्याह्न भोजन, प्रखंड के सभी मुखिया, प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्य तथा मनोनित 7 व्यक्ति, जिनमें एक-एक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, निःसहाय या निशक्त एवं महिला वर्ग का सदस्य होंगे।

जन वितरण प्रणाली दुकान स्तरीय सतर्कता समिति का भी गठन

उपायुक्त में जन वितरण प्रणाली की दुकान पर खाद्यान्न की उपलब्धता एवं लाभुकों के बीच ससमय वितरण की निगरानी करने के लिए जन वितरण प्रणाली दुकान स्तरीय सतर्कता समिति का भी गठन करने का निर्देश दिया है।संबंधित पंचायत के मुखिया अथवा नगर क्षेत्र में संबंधित वार्ड के सदस्य समिति के अध्यक्ष होंगे। संबंधित पोषक क्षेत्र के वार्ड सदस्य, पोषक क्षेत्र के निकटस्थ मध्य या प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा पोषक क्षेत्र के निकटस्थ आंगनबाड़ी सेविका समिति के सदस्य होंगे।

उपायुक्त ने कहा कि अगर किसी भी दुकान से ज्यादा राशि लिए जाने अथवा कम मात्रा में राशन देने की शिकायत होगी तो संबंधित समिति के सदस्य की विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025