धनबाद जिला के सभी स्कूल के प्राचार्य से मासिक फीस एवं बस फीस को माफ करने का अनुरोध

City: Dhanbad | Date: 13/04/2020
1194

उपायुक्त श्री अमित कुमार ने जिले के सभी विद्यालय के प्राचार्या को लॉकडाउन अवधि में छात्र-छात्राओं की स्कूल फीस एवं बस फीस को माफ करने का अनुरोध किया है।उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19के प्रसार के कारण सभी लोगों को किसी ना किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं गरीब परिवार से आते हैं और उनके अभिभावक छोटी-मोटी नौकरी कर अपने बच्चों को पढ़ाते हैं।

उन्होंने सभी प्राचार्य और प्राचार्या से अनुरोध किया है कि इस कठिन परिस्थिति में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र, छात्राओं से लॉकडाउन या विद्यालय बंद की अवधि का मासिक फीस पूरी तरह से माफ करें तथा विद्यालय बंद रहने की पूरी अवधि का बस फीस भी माफ करें।

साथ ही उन्होंने छात्रों के हित में पढ़ाई सामग्री को वीडियो, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के रूप में अभिभावकों एवं छात्रों को व्हाट्सएप, ईमेल या स्कूल की वेबसाइट के माध्यम से भी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025