धनबाद: छत्तीसगढ़ से पश्चिम बंगाल जा रहे 10 युवकों को पुलिस ने पकड़ा, जांच के लिए भेजा सदर अस्पताल

City: Dhanbad | Date: 26/04/2020 Admin
1264

धनबाद जिले में छत्तीसगढ़ से पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद जा रहे 10 लोगों को पुलिस ने जिले के रणधीर वर्मा चौक पर पकड़ा. जिसके बाद पुलिस उन्हें जांच के लिए सदर अस्पताल ले गयी.

धनबाद: देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगाया गया है. झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में झारखंड पुलिस सख्ती से लॉकडाउन का अनुपालन कराने में जुटी हुई है, मगर शहर में लगातार लॉकडाउन उल्लंघन के मामले सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद जा रहे 10 लोगों को पुलिस ने जिले के रणधीर वर्मा चौक पर पकड़ा है. पकड़े जाने के बाद इन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भी होम क्वॉरेंटाइन की मुहर लगाकर इन्हें छोड़ दिया गया.

कपड़े की फेरी का काम करते हैं लोग

जिन 10 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है वे सभी 10 लोग छत्तीसगढ़ में कपड़े की फेरी करने का काम करते हैं और सभी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले हैं. पकड़े गए लोगों की माने तो इन्हें छत्तीसगढ़ में 14 दिनों के लिए होम क्वॉरेंटाइन किया गया था. होम क्वॉरेंटाइन के बाद यह सभी बाइक से अपने घर के लिए निकल गए, लेकिन रणधीर वर्मा चौक पर तैनात पुलिस ने बाइक पर सवार इन सभी लोगों को रोका. पूछताछ के क्रम में इन्होंने छत्तीसगढ़ से आने की बात कही. जिसके बाद पुलिस इन्हें पकड़कर सदर अस्पताल ले गई, लेकिन यहां के डॉक्टरों ने होम क्वॉरेंटाइन की मुहर लगाकर इन्हें जाने दिया.

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026