धनबाद श्रमिक चौक से बैंकमोड़ तक की सड़क की होगी मरम्मत, ओवरब्रिज में जाम से मिलेगी राहत

City: Dhanbad | Date: 13/04/2018
1264

श्रमिक चौक से बैंकमोड़ तक की सड़क पिछले एक साल से जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। जगह-जगह बने गड्ढे इतने खतरनाक हो गए हैं कि आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार होते हैं। पिछले तीन माह से इसके टेंडर की प्रक्रिया चल रही थी। अब प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसी महीने एग्रीमेंट के साथ काम शुरू होगा। इधर गुरुवार को गया पुल के नीचे की टूटी सड़क पर ईंट डालकर उसे भरा गया। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने निगम की गाड़ी की मदद से गड्ढे भराए।

इस सड़क के बनने से सबसे अधिक फायदा गया पुल के नीचे की सड़क को होगा। वहां इतने गड्ढे हो गए हैं कि आए दिन उसकी वजह से गाड़ियां रेंगती है। लेकिन सड़क बनने के बाद इस सड़क पर वाहन फर्राटा भरेंगे।

ओवरब्रिज में जाम से मिलेगी राहत जगह-जगह सड़क टूटने की वजह से गाड़ियां यहां धीरे-धीरे चलती है। लेकिन अब मरम्मत होने के बाद जाम से राहत मिलेगी। बिना रूके वाहनों के चलने से बहुत हद तक जाम की स्थिति नहीं बनेगी।

दिलीप कुमार शाह, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग :- टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसी महीने एग्रीमेंट के साथ ही काम शुरू कर लिया जाएगा।

 

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026