कोटा-धनबाद स्पेशल ट्रेन में सवार एक छात्रा व दो छात्रों को बुखार

City: Dhanbad | Date: 04/05/2020
1285

SN 24 धनबाद।कोटा-धनबाद स्पेशल ट्रेन  (Train Number 09815) लॉकडाउन के कारण कोटा (राजस्थान) में फंसे झारखंड के छात्रों को लेकर रविवार को स्पेशल ट्रेन धनबाद पहुंची। इस ट्रेन में 956 छात्र और छात्राएं सवार थे। वहीं, ट्रेन के एस-3 बोगी में सफर कर रही एक छात्रा को बुखार है। उसके साथ सफर कर रहे एस-3 के सीट नंबर 17 से 24 तक के आठ छात्रों को स्टेशन पर रोका गया है। फिलहाल छात्रा को हॉस्पिटल भेजने की तैयारी चल रही है। वहीं, छात्रा अस्पताल जाने को तैयार नहीं हैं। उसका कहना है कि रास्ते में ढंग से खानपान की सुविधाओं के नहीं मिलने और थकावट की वजह बुखार आ गया है। जानकारी के अनुसार, वह मेडिकल की छात्रा है। इधर, स्पेशल ट्रेन में सवार बोकारो के दो बच्चों को बुखार होने की सूचना है। ये दोनों ट्रेन के एस-02 बोगी में सवार थे। ट्रेन के एस-01 से 04 तक कुल 187 छात्र-छात्राएं बोकारो जिले के थे।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026