छमछम दीदी(किन्नर) के घर पहुंचे विधायक मथुरा, लॉकडाउन में दूसरे प्रदेश के फंसे किन्नर बहनों को सहयोग किया

City: Dhanbad | Date: 04/05/2020
1263

समय न्यूज़ २४ धनबाद -  टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो झारखंड प्रदेश किन्नर अध्यक्ष छमछम देवी (किन्नर) के घर  फुसबंगला  गये, जहां छमछम देवी ने बताया कि झरिया हरिलाडीह स्थित चिमनीशाह बाबा के मजार पर 18 फरवरी को चादरपोशी करने आयी यूपी-बिहार के दर्जनाधिक किन्नर लॉकडाउन में फंस गयी है. जो मेरे यहाँ अतिथि है। इघर लाॅकडाउन के कारण उनका धंधा बंद हो गया और बाहर से आये किन्नर भी उनके साथ है. यूपी-बिहार से आयी किन्नरों को अपना प्रदेश जाना चाहती है, जिस श्री महतो उन्हें जल्द भेजने का आश्वासन दिये। किन्नर छमछम देवी सहित सभी किन्नरों ने श्री महतो का स्वागत किया। इस दौरान श्री महतो एक गाड़ी खाद्य सामग्री, चावल, दाल, चिनी, आटां, सरसो तेल, आलू ले गये और सामान को स्वीकार करने का अनुरोध करते हुए  दे दिये। साथ ही बोले आप किन्नर बहनों को जरा भी चिंता होने की जरूरत नहीं है. बाहर से आयी किन्नर बहनों को पास बनवाकर उन्हें यूपी, बिहार जल्द भेज दिया जायेगा और जबतक  आप सभी छमछम दीदी के यहां रहेंगी, वह मेरा अतिथि है. मौके पर पत्रकार उमेश श्रीवास्तव,  झामुमो नेता पवन महतो, बलबिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, रंजीत सिंह, बसंत महतो, मनोज निषाद के अलावे किन्नर समाज की निर्मला किन्नर, राखी किन्नर, श्वेता किन्नर, काजल किन्नर, रेखा किन्नर, राखी किन्नर, नैना किन्नर मौजूद थी.

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026