6 मई को सूरत से1233 प्रवासी श्रमिक धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे

City: Dhanbad | Date: 05/05/2020
1192

SN 24-  बुधवार, 6 मई 2020, को सूरत (गुजरात) से स्पेशल ट्रेन संख्या 09075 से लगभग 1233 प्रवासी श्रमिक प्रातः 4 बजे धनबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।

इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री अमित कुमार ने बताया कि सूरत से 22 बोगियों के साथ आने वाली ट्रेन में झारखंड के गिरिडीह, देवघर, धनबाद, दुमका, कोडरमा, हजारीबाग तथा रांची जिले के प्रवासी मजदूर आएंगे। जिसमें गिरिडीह के 1157, देवघर के 40,  धनबाद के 2, दुमका एवं हजारीबाग के एक - एक, कोडरमा के 5 तथा रांची के 27 प्रवासी श्रमिक शामिल है।

सूरत से आने वाले सभी प्रवासी श्रमिकों की ट्रेन से निकासी करने, स्क्रीनिंग, फूड पैकेट का वितरण, स्वागत तथा उन्हें बस में बैठाने की सभी प्रक्रिया को सुगमता पूर्वक सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

एक साथ दो बोगियों से निकाले जाएंगे प्रवासी श्रमिक

प्रवासी श्रमिकों को ट्रेन से बाहर निकालने के लिए इस बार एक साथ दो बोगियों से उनकी निकासी कराई जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि ट्रेन के सबसे आगे और सबसे पीछे की बोगी से श्रमिकों को प्लेटफॉर्म पर उतारा जाएगा। उनको सहयोग एवं मार्गदर्शन देने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल प्लेटफार्म पर तैनात रहेंगे। श्रमिकों को सहयोग करने के लिए पर्याप्त संख्या में पोर्टरों की भी व्यवस्था की जाएगी।

धनबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन से जाएंगे गोल्फ ग्राउंड

प्लेटफार्म से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वागत और फ़ूड पैकेट देकर उन्हें रिंग बस से गोल्फ ग्राउंड भेजा जाएगा।

गोल्फ ग्राउंड में पुनः सभी श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। गोल्फ ग्राउंड में संबंधित जिले के नोडल पदाधिकारी श्रमिकों को उनके गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे। रिंग बस डीआरएम चौक से रेलवे स्टेशन आएगी। वहां से श्रमिकों को बैठाकर श्रमिक चौक के रास्ते गोल्फ ग्राउंड तक पहुंचेगी।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025