क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों ने कुव्यवस्था को लेकर हंगामा किया, सूचना पाकर पहुंची भाजपा नेत्री रागिनी सिंह और लोगों की समस्याओं को जाना

City: Dhanbad | Date: 12/05/2020 Admin
1263

धनबाद/जोड़ापोखर।डिनोबली मोड़ स्थित बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र अंतर्गत कौशल विकास केंद्र भवन में जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए । क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों ने मंगलवार को केंद्र में साफ सफाई, समय पर भोजन ना मिलने व कुव्यवस्था को लेकर हंगामा किया। सूचना पाकर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह क्वारंटाइन सेंटर पहुंची और लोगों की समस्याओं को जाना। उन्होंने दूरभाष पर लोदना जीएम से बात कर व्यवस्था में सुधार लाने की बात कही। वहीं क्वारंटाइन सेंटर में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व लोदना ओ पी से भी बात कर समस्या का निदान करने की बात कही। उन्होनें धनबाद उपायुक्त से मिलकर लोगों के दर्द को पर मरहम लगाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए। इस दौरान उन्होंने क्वारंटाइन में रह रहे लोगों को पानी, बिस्कुट, साबुन, सैनिटाइजर व मच्छर मारने की अगरबत्ती भी प्रदान किया। इस दौरान वैलोर से इलाज कर लौटी एक बीमार युवती ने दवा नही रहने के कारण अपना दुखड़ा सुनाया। तो रागिनी ने युवती से दवा का नाम पूछने पर कहा कि आप को दवा पहुंचा दिया जायेगा। आप सब भी सहयोग करें।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026