एसडीएम राज महेश्वरम ने हरी झंडी दिखाकर किया कोविड-19 प्रचार वाहन को रवाना

City: Dhanbad | Date: 13/05/2020 Samay news 24 Desk
1192

अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने बंगाली कल्याण समिति द्वारा तैयार किया गया कोविड-19प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रणधीर वर्मा चौक से रवाना किया। बंगाली कल्याण समिति के तत्वाधान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता प्रचार वाहन चलाया जा रहा है।इस अवसर पर अनुमंडल दंडाधिकारी ने बंगाली कल्याण समिति के इस अभियान को शुरू करने के लिए प्रशंसा की।

प्रचार वाहन पर लाउडस्पीकर लगाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के उद्देश्य से शारीरिक दूरी का पालन करने, घर से बाहर निकलते समय मास्क या कपड़े से चेहरे को ढकने, अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर नहीं निकलने सहित अन्य उपाय बताए गए।

कोविड-19 जागरूकता वाहन ने रणधीर वर्मा चौक, लुबी सर्कुलर रोड, ज्ञान मुखर्जी रोड, मनाइटांड़, चिरागोरा, बैंक मोड़, सरायढेला, कोयला नगर, कार्मिक नगर आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगो को जागरूक किया।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025