टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने तोपचांची जीटी रोड किनारे प्रवासी राहगीरों के लिए खान-पान केंद्र का उद्घाटन किया

City: Dhanbad | Date: 15/05/2020 SN24 Desk
1194

धनबाद/तोपचांची: विनोद बिहारी महतो टीचर ट्रेनिंग काॅलेज साहुबहियार, तोपचांची  गेट के निकट जीटी रोड से गुजरने वाले प्रवासी मजदूरों, जरूरतमंदों के लिए फूला चना-गुड, बिस्कुट, मास्क, ग्लूकोज, साबुन आदि वितरण शुरू किया गया, जिस खान-पान केंद्र का उदघाटन टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया। सहयोगी समाजिक संस्था शुभ संदेश फाउंडेशन के डेनियल पोनोराज एवं तोपचांची प्रखंड के BDO, CO एव थानेदार मौजूद थे

विधायक मथुरा ने तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आइसोलेशन वार्ड व अन्य जगहों में बने कोरंटाईन सेंटरों का निरीक्षण किये

तोपचांची: टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो शुक्रवार को तोपचांची के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्र एवं विभिन्न जगहों में बनाये गये कोरंटाईन सेंटरों का निरीक्षण किये।  इस दौरान तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,  साहुबहियार के आइसोलेशन वार्ड सहित, पंचायत सचिवालय दुमदुमी,  कल्याणपुर सतकिरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खाटडीह कोरकोटा के कोरंटाईन सेंटर का निरीक्षण किये। विधायक श्री महतो  कोरंटाईन सेंटर में कोरंटाईन लोगों का कुशलक्षेम जानने के बाद उन्हें खाने के लिए सामग्री दिये।  मौके पर तोपचांची BDO केके बेसरा, CO विकास कुमार त्रिवेदी, थानेदार सुरेश मुंडा,  शुभ संदेश फाउंडेशन के डेनियल पोनोराज, जगदीश चौधरी, लालचंद महतो, बसंत महतो, विकास कुमार महतो आदि मौजूद थे।

 

 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025