पुणे से पश्चिम बंगाल जा रहे 1 मजदूर की धनबाद सड़क हादसे में मौत, 2 घायल

City: Dhanbad | Date: 19/05/2020 SN24 DESK
1262

पुणे से पश्चिम बंगाल जाने वाले एक मजदूरों की मौत धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में हो गई. इस हादसे में दो अन्य मजदूर भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है.

धनबाद: कोरोना वायरस के कहर के कारण लॉकडाउन जारी है. इससे मजदूर वर्गों को काफी परेशान हो रही है. आए दिन मजदूर जहां-तहां मजदूर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं और घर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ रहे हैं. ऐसी ही एक घटना आज धनबाद में देखने को मिली, जहां पर सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई. वहीं दो अन्य घायल हो गए.

जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड कौवाबांध में पुणे से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जा रहे 3 मजदूर दुर्घटना का शिकार हो गये. इन मजदूरों को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक मजदूर की मौत हो गई. वहीं घटना में दो मजदूर घायल हो गए, जिनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला थाना क्षेत्र के आषाडीदह के रहने वाले रिंटू शेख, रकीभ शेख और इयारुल शेख काम करने पुणे गए हुए थे. ये सभी पुणे में जय कुमार मेट्रो प्रोजेक्ट में कर रहे थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद काम बंद होने के कारण ये सभी 16 मई को वहां से अपने घर लौट रहे थे. ट्रक के जरिए ये पुणे से वापस लौट रहे थे कुछ ही दूर पहले उन्हें ट्रक ने जीटी रोड पर उतार दिया था और कहा था कि बॉर्डर कुछ ही दूरी पर आगे है. ट्रक ड्राइवर ने तीनों से 3500-3500 रु. लिया था.

सड़क हादसे में रिंटू शेख की मौत हो गई. वहीं दोनों घायलों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. लॉकडाउन के बाद बराबर इस प्रकार की घटना पूरे देश के कई हिस्सों में हो रही है. मजदूर वर्गों को अपने घर तक पहुंचने में कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है.

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026