22 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

City: Dhanbad | Date: 17/04/2018
1265

धनबादके केंदुआडीह थाना क्षेत्र के मछली पट्टी बीसीसीएल कॉलनी में शादीशुदा 22 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले एक महीने से वह मायके में रह रही थी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है।बताया जा रहा है कि मछली पट्टी के रहने वाले नागेश्वर साव की शादीशुदा बेटी नीता देवी पिछले एक महीने से अपने मातपिता के घर में ही रह रही थी।  नीता अपनी एक साल की बेटी के साथ कमरे में थी। इस दौरान नीता की बेटी की रोने की आवाज कमरे से सुनाई पड़ने पर नीता की माँ कमरे तक पहुंची लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी कमरे का दरवाजा अंदर से नहीं खुला। अंततः शोर मचाने के बाद स्थानीय लोग वहां जुटे और दरवाजा तोड़ा।कमरे का दरवाजा टूटते ही लोगों के होश उड़ गए। नीता का शरीर पंखे के सहारे झूल रहा था। लोगों ने नीता को नीचे उतार पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है। नीता के पति का नाम राजकुमार साव है। वह समस्तीपुर का रहनेवाला है। निता के पिता नागेश्वर साव का केंदुआ बाजार में कपड़े की दुकान है।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026