धनबाद में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या 50, अब और ज्यादा सावधान रहने की जरूरत

City: Dhanbad | Date: 01/06/2020
1194

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 25 मार्च, 2020  से जो लॉकडाउन चल रहा था उससे अनलॉक होने की प्रक्रिया आज (1 जून) से शुरू हो रही है। यह पूरे देश की तरह धनबाद के लिए भी अच्छी बात है। लेकिन धनबाद में जिस तरह से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है वह डरावना भी है। दो दिन में ही धनबाद कोरोना मरीजों की संख्या 17 से बढ़कर 50 हो गई है। शनिवार को 13 पॉजिटिव केस मिले तो रविवार को 20। ऐसे में धनबाद के लोगों को अब पहले से ज्यादा सर्तक और संयमित रहने की जरूरत है। जरा सा भी लापरवाही हमारे लिए घातक साबित हो सकती है। उपायुक्त अमित कुमार ने भी ट्वीट कर कहा है-घर में रहें, सुरक्षित रहें।सभी से अपील है कि विशेष परिस्थिति में घर से निकलने पर चेहरे को ढंक कर रखें तथा शारीरिक दूरी के दिशनिर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

कोरोना का संक्रमण धनबाद में तेज होता जा रहा है। रविवार देर रात 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बाघमारा और धनबाद शहर में पांच-पांच, बलियापुर, झरिया व टुंडी में तीन-तीन और गोविंदपुर में एक नया मरीज मिला। शनिवार को 13 केस मिले थे। रविवार को इससे जुड़े क्षेत्रों की घेराबंदी की गई। हीरापुर, लोदना मोड़ समेत 13 जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। रविवार की रात तीन पॉजिटिव केस गिरिडीह जिले के भी मिले। धनबाद में नए पॉजिटिव लोगों में 19 प्रवासी कामगार हैं। ये बाहर से आए हैं। एक व्यक्ति यहीं का है। सभी के सैंपलों की जांच पीएमसीएच में गई। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 50 हो गई है जबकि 10 लोग ठीक हो चुके हैं

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025