धनबाद उपायुक्त, एसएसपी ने किया पाथरडीह तथा चासनाला का दौरा कंट्रोल रूम बनाने, प्रचार करने और एरिया को सैनिटाइजेशन करने का दिया निर्देश

City: Dhanbad | Date: 01/06/2020
1193

समय न्यूज़ 24 डेस्क

उपायुक्त श्री अमित कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश बी वारियर ने आज पाथरडीह कोल वाशरी और चासनाला कॉलोनी का दौरा किया। पाथरडीह कोल वाशरी में एक 38 वर्षीय कोरोना पोजिटिव व्यक्ति मिला है। उसका स्वाब टेस्ट लिया गया। टेस्ट में वह संक्रमित पाया गया। पेशे से वह इलेक्ट्रिक मैकेनिक है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित व्यक्ति को कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है।

इसके बाद उपायुक्त ने चासनाला 'बी' टाइप ऑफिसर कॉलोनी के मद्रासी पट्टी का भी दौरा किया। यहां 23 मई को मुंबई से लौटा एक 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। संक्रमित व्यक्ति स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का कर्मी है। उसे आज सुबह कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उपायुक्त ने पाथरडीह कोल वाशरी और चासनाला 'बी' टाइप ऑफिसर कॉलोनी के मद्रासी पट्टी में संक्रमित व्यक्ति के घर को एपी सेंटर चिन्हित करते हुए संपूर्ण क्षेत्र को सील करने का निर्देश दिया।

साथ ही वहां पर कंट्रोल रूम बनाने, प्रचार वाहन से लोगों को अपने घरों से बाहर नहीं निकलने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र का युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन करने तथा प्रभावी रूप से बैरिकेडिंग करने तथा कंटेनमेंट और बफर जोन निर्माण करने का निर्देश दिया।

इस दौरान उपायुक्त श्री अमित कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश बी वारियर, अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम, अंचल अधिकारी झरिया श्री राजेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बलियापुर श्री रतन कुमार सिंह, इंसिडेंट कमांडर श्री अब्दुल सम्मत, पाथरडीह थाना प्रभारी श्री ललितेश्वर चौबे, डॉ सुनील कुमार, बीटीटी श्रीमती दिपाशा महतो व अन्य लोग उपस्थित थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025