धनबाद में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

City: Dhanbad | Date: 29/04/2018
1191

पुटकी थाना क्षेत्र के मुनिडीह ओ0पी0 अन्तर्गत मुनिडीह जतूडीह कॉलोनी के रहने वाले पांच वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म कर जान से मार कर जंगल मे शव को फेका।

मामला- मृतक की माता अनिता देवी ने बताया कि रात्रि नो बजे पास के ही मोहल्ले में ही शादी था हम लोग शादी समारोह से खाना खा कर घर रहे थे, तभी मोहल्ले की लड़का जिसका नाम डबलू मोदी उम्र सत्रह वर्ष पिता पूना मोदी है वह हमारे साथ शादी समारोह से साथ मे मेरे घर आया रात के लगभग नो बजे घर आने के बाद लड़के ने जिद किया कि हम इस बच्ची को फिर से कुछ खिलाकर जल्द वापस आते है| लेकिन मेरे मना करने के बाद भी वह हमारी बेटी को लेकर चला गया मेरे बेटी को भगनी कहता है इस कारण में भी कुछ नही बोल पाई और लेकर चला गया वापस लगभग दस बजे डबलू मोदी मेरे घर आया और बोला कि आप की लड़की घर आ गई तो मैने कहा कि तुम्हारे साथ ही तो गई थी मेरी बेटी कहा गई में वापस शादी समारोह में खोजने गई और काफी खोज बिन किया पर मेरी बेटी कहि नही मिली| रातभर जब मासूम बच्ची का पता नहीं चला तो घरवाले मुनीडीह ओपी पहुंचे और ओपी प्रभारी जय मसीह कुजूर को मामले की जानकारी दी। लेकिन ओपी प्रभारी ने पीड़िता को खोजने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके बाद स्थानीय नेताओं ने विधायक राज सिन्हा को मामले की जानकारी दी। विधायक ने एसएसपी मनोज रतन चोथे को बताया। एसएसपी के निर्देश पर आनन-फानन में पुटकी थाना प्रभारी मुनीडीह ओपी पहुंचे। पुलिस टीम डबलू मोदी के घर पहुंची, लेकिन वह घर पर नहीं था। पुलिस खाली हाथ लौट आई। थाड़ी देर में मुहल्ले वालों ने डबलू के घर लौटने की खबर दी। फिर पुलिस पहुंची और डबलू को पकड़ कर मुनीडीह ओपी लाया गया। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछा तो अपना जुर्म कबूल किया कि में ही उक्त लड़की के साथ दुष्कर्म कर जान से मार कर शव को जंगल मे फेक दिया जहा आरोपी को पुलिस ने धतना स्थल पर लेकर आया और जंगल के बीच बच्ची के शव को बरामद किया जिसमे पुटकी थाना प्रभारी अल्बिनुस बाड़ा, केंदुआडीह थाना प्रभारी संजय कुमार मुनिडीह ओ0पी0 प्राभारी जयकिशन कुजूर के अथक प्रयास के बाद मामले के उजागर किया

इस घटना पर धनवाद के  एसएसपी, मनोज रतन चोथे ने कहा कि डबलू मोदी ने जघन्य अपराध किया है। पुलिस इस मामले में न्यायालय में आवेदन देकर स्पीडी ट्रायल चलवाएगी। हर हाल में आरोपी को फांसी की सजा दिलवाई जाएगी।

 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025