यंग मेंस हरी एसोसिएशन (यमहा) एवं पाठशाला के सौजन्य से 100 लोगों को राशन वितरण किया

City: Dhanbad | Date: 03/06/2020
1266

समय न्यूज़ 24 डेस्क

आज यंग मेंस हरि एसोसिएशन (YMHA) एवं पाठशाला के सौजन्य से जगजीवन नगर में 100परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया. इस अवसर पर YMHA के संजय कुमार ने लोगों को वायरस से बचाव के लिए जागरूक किए, और लोगों से अपील की धनबाद में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. इसलिए आप सभी सोशल डिस्टेंस इन का पालन जरूर करें और मास्क जरूर पहने. उन्होंने बताया कि जब से लॉक डाउन लगा है, YMHA परिवार के सदस्य पूरे झारखंड और बंगाल में लोगों को कोरोना से जागरूक करने का काम कर रहे हैं. मौके पर पाठशाला के संस्थापक देव कुमार वर्मा ने बताया कि अभी तक हम लोगों ने 300000लोगों तक एक समय का भोजन पहुंचाने में कामयाब रहे हैं और यह आगे की ओर अग्रसर है. बाघमारा विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर कुल 43कम्युनिटी किचन चल रहे हैं. जिसमें रोज 12000लोग खाना खा रहे हैं, और रोजाना 200लीटर दूध का वितरण किया जा रहा है.बाघमारा प्रखंड में दो corantine सेंटर में भोजन की व्यवस्था की है.

कार्यक्रम में  राजेश राम,कृष्णा हरि,संजय कुमार, उत्तम हरि,दीपाली हरि, साहिल कुमार, किस्मत ऋषि, कमलेश कुमार आनंद कुमार,करन कुमार, कुणाल हरि, गौतम हरि, गोपाल एवं अन्य सदस्य मौजूद थे.

 

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026