धनबाद बडकीटांड जामाडोबा में खोला गया कंट्रोल रूम,आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए नोडल पदाधिकारियों की उपायुक्त ने की प्रतिनियुक्ति

City: Dhanbad | Date: 03/06/2020
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क

उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री अमित कुमार ने जामाडोबा वार्ड 41 के बडकीटांड में कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति मिलने के बाद आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। साथ ही एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

जामाडोबा बड़कीटांड में खोला गया कंट्रोल रूम

जामाडोबा बड़कीटांड में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।  अंचल निरीक्षक झरिया श्री श्याम लाल मांझी 6204577824 कंट्रोल रूम के प्रभारी है। उनको सहयोग करने के लिए मोहम्मद शोएब 8271291580, मोहम्मद अफसर आलम 9128493104, मोहम्मद यूसुफ शब्बार 8757872229 तथा मोहम्मद नौशाद आलम 9771201016 कंटेनमेंट जोन के लोगों की सहायता करने के लिए 24x 7 उपलब्ध रहेंगे।

आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए नोडल पदाधिकारियों की उपायुक्त ने की प्रतिनियुक्ति

उपायुक्त श्री अमित कुमार ने आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की।

श्री अरुण कुमार दास 9939591427, श्री सुनील कुमार 9431314338, श्री अमित खालको 9431135812, श्री कुणाल कुमार 7541049025 एवं श्री अमित कुमार 8210435865 को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

कंटेनमेंट जोन में कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम के प्रभार में टीम का गठन किया है। साथ ही होम या इंस्टिट्यूशनल कोरेंटाइन, लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने, क्षेत्र का सैनिटाइजेशन एवं साफ-सफाई करने के लिए टीम का गठन किया गया है। उपायुक्त ने कंटेनमेंट जोन में शत प्रतिशत लोगों में आरोग्य सेतु एप उपयोग करने के लिए इंसिडेंट कमांडर को निर्देश दिया है।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026